लेखःयात्रा वृतांतः लोटस टेंपल
यात्रा वृतांतः लोटस टेंपल
~~~~~~~~~~~~~~
चलो चलें घूमने दिल्ली..!दिल्ली में घूमने के लिए कई जगहें हैं।
धर्म स्थल हों या एतिहासिक धरोहर। तरह तरह के बाजार और म्यूजियम।
दिल्ली के एक प्रसिद्ध डेस्टिनेशन में से एक है-लोटस टेंपल।कमल की आकृति के कारण इसे लोटस टेंपल कहा जाता है।
यह हर मंदिरों से अलग है।यहां किसी देवी देवता की प्रतिमा नहीं है न ही यहां किसी तरह की धर्म अनुष्ठान होते हैं।
इसका निर्माण ईरानी धर्म गुरु बहा उल्लाह ने 1986 में कराया था।
आधुनिक वास्तु कला का यह एक नायाब प्रमाण है।इसे आधुनिक युग का ताजमहल भी कहा जाता है।
बहा उल्लाह बहाई समुदाय के संत थे।इनके नाम पर ही इस मंदिर को बहाई मंदिर भी कहा जाता है।
27अधखुली कमल पंखुड़ियां इसमें बनीं हैं जो तीन चक्रों में अवस्थित है।मंदिर चारों ओर9दरवाजों से घिरा हुआ है।बीचोबीच एक बड़ा हॉल है।जिसमें एक साथ 2500लोग बैठ सकते हैं।
घूमने और शांति के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह है।यहां आना और यहां की बारीकियों को जरूर देखना और जानना चाहिये।
यहां की एंट्री फीस कुछ भी नहीं है।पूरी तरह से निशुल्क है।
यहां पर मंदिर परिसर में बात करना बिल्कुल मना है।मौन रहकर ही परिसर भ्रमण कर सकते हैं।
***
सीमा..✍️
©®
########
#लेखनी
#लेखनी कहानीःमेरे
#लेखनी कहानी सफर
Sudhanshu pabdey
16-Dec-2021 04:19 PM
Very nice 👌
Reply
Priyanka Rani
15-Dec-2021 08:32 PM
Nice lekh
Reply
Kaushalya Rani
14-Dec-2021 08:42 PM
Nice
Reply